Sarcouncil Journal of Arts and Literature Aims & Scope

Sarcouncil Journal of Arts and Literature

An Open access peer reviewed international Journal
Publication Frequency- BI-Monthly
Publisher Name-SARC Publisher

ISSN Online- 2945-364X
Country of origin-PHILIPPINES
Impact Factor- 4
Language- Multilingual

Keywords

Editors

हरियाणा राज्य में महिलाओं की राजनीतिक भूमिका: चुनौतियाँ, कारक और समाधान

Keywords: महिला, राजनीतिक भूमिका, चुनौतियाँ, समाधान.

Abstract: यह शोध–पत्र हरियाणा राज्य में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की वास्तविक स्थिति, उससे जुड़ी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा संस्थागत चुनौतियों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। भारतीय संविधान द्वारा समानता, स्वतंत्रता और प्रतिनिधित्व के अधिकार प्रदान किए जाने के बावजूद राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आज भी अपेक्षाकृत सीमित बनी हुई है। विशेष रूप से हरियाणा जैसे राज्य में, जहाँ पितृसत्तात्मक सामाजिक संरचना, लैंगिक भेदभाव, परंपरागत मान्यताएँ और आर्थिक निर्भरता अधिक प्रभावी रही हैं, वहाँ महिलाओं के लिए राजनीति में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाना एक कठिन कार्य रहा है। 1990 के बाद पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने से उनकी संख्यात्मक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि अवश्य हुई है, परंतु यह वृद्धि अधिकतर प्रतीकात्मक रही है। वास्तविक निर्णय–निर्माण, नेतृत्व और नीति–निर्धारण में महिलाओं की भूमिका अब भी सीमित दिखाई देती है। यह अध्ययन दर्शाता है कि सामाजिक सोच, पारिवारिक दबाव, शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता की कमी, आर्थिक संसाधनों का अभाव, राजनीतिक दलों का पक्षपात, प्रशासनिक उदासीनता, सुरक्षा संबंधी चिंताएँ और मीडिया की नकारात्मक भूमिका महिलाओं की राजनीतिक सशक्तिकरण की राह में प्रमुख अवरोध हैं। शोध–पत्र के अंतिम भाग में इन समस्याओं से निपटने हेतु ठोस और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए गए हैं, जिनके माध्यम से हरियाणा में महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि प्रभावी और स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया जा सकता है।

Author

Home

Journals

Policy

About Us

Conference

Contact Us

EduVid
Shop
Wishlist
0 items Cart
My account